कांग्रेस सरकार कर रही है झूठ , भ्रम और धोखे की राजनीति : डॉ. राजीव बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आरोप लगाया है कि देशभर में कांग्रेस सर का विरोध कर उन घुसपैठियों को समर्थन देने का काम कर रही है जो बाहरी देशों से आकर देश के संसाधनों पर डाका डाल रहे है। डॉ राजीव बिंदल नाहन में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। राजीव बिंदल ने कहा कि सर को समर्थन देने वाली कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह क्यों घुसपैठियों को शरण देना चाहती है

Dec 18, 2025 - 18:51
 0  16
कांग्रेस सरकार कर रही है झूठ , भ्रम और धोखे की राजनीति : डॉ. राजीव बिंदल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  18-12-2025
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आरोप लगाया है कि देशभर में कांग्रेस सर का विरोध कर उन घुसपैठियों को समर्थन देने का काम कर रही है जो बाहरी देशों से आकर देश के संसाधनों पर डाका डाल रहे है। डॉ राजीव बिंदल नाहन में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। राजीव बिंदल ने कहा कि सर को समर्थन देने वाली कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह क्यों घुसपैठियों को शरण देना चाहती है। कौन सी ऐसी मजबूरी है जिसके कारण वह बांग्लादेशियों और रोहगियों को संरक्षण देना चाहती है आज यह बड़ा सवाल खड़ा होता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अंदर भी लगातार ऐसी गतिविधियां चल रही है जिससे हिमाचल के लोगों के अधिकारों पर भी डाका डालने का काम किया जा रहा है। 
राजीव बिंदल ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार केवल हिमाचल में झूठ बोलने का काम कर लोगों को गुमराह कर रही है बल्कि हिमाचल के बड़े नेता हिमाचल से बाहर जाकर भी झूठ बोल रहे है। उन्होंने कहा कि मंडी में सरकारी खर्चे पर कार्यक्रम कांग्रेस द्वारा किया गया और वहां मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस द्वारा दी गई 7 गारंटीयों को पूरा कर लिया गया है जो बेहद हैरान करने वाली बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे है कि उन्होंने महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह देने की गारंटी पुरी की है जबकि महिलाओं को कोई पैसा नहीं मिला है जिससे प्रदेश की 28 लाख महिलाओं के साथ कांग्रेस ने वायदा खिलाफी की है। नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डीजी ठाकुर , जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज , नाहन की लोकप्रिय विधायक रीना, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा शिवानी वर्मा तथा महामंत्री उपेंद्र भी उपस्थित रहे। डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर दिन झूठ के नए रिकॉर्ड बना रही है। 
यह झूठ केवल प्रदेश की जनता तक सीमित नहीं है, बल्कि दिल्ली और कांग्रेस की राष्ट्रीय रैलियों में भी पूरे देश के सामने परोसा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडी में सरकारी खर्च पर जुटाई गई भीड़ के बीच मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सरकार ने 10 में से 7 गारंटियां पूरी कर दी हैं, जिनमें महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह देने की गारंटी भी शामिल बताई गई। डॉ. बिंदल ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि यह गारंटी पूरी हो चुकी है, तो जिला सिरमौर की बहनों को आज तक यह राशि क्यों नहीं मिली? उन्होंने कहा कि प्रदेश की 28 लाख महिलाओं को यह राशि पहली कैबिनेट बैठक से मिलनी चाहिए थी , लेकिन सच्चाई यह है कि आज तक एक भी महिला के खाते में ₹1500 नहीं पहुंचे। यह कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी का सबसे बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में रैलियों के दौरान भी देश को यह झूठ बताया कि हिमाचल में सात गारंटियां पूरी हो चुकी हैं और किसानों के लिए दूध खरीद की गारंटी भी लागू कर दी गई है। 
डॉ. बिंदल ने कहा कि तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार ने ₹100 प्रति लीटर तो दूर, एक लीटर दूध भी किसानों से नहीं खरीदा। प्रदेश की दीवारें आज भी इन खोखले वादों की गवाही दे रही हैं। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार का पूरा तंत्र केवल जनता को भ्रमित करने और बहलाने में लगा हुआ है, लेकिन अब हिमाचल की जनता सच्चाई समझ चुकी है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार आज दिशाहीन, नेतृत्वहीन और लक्ष्यविहीन हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी उन घुसपैठियों के पक्ष में खड़ी है, जो देश के संसाधनों और अधिकारों पर डाका डाल रहे हैं। डॉ. बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार के झूठ और विफलताओं को जनता के सामने उजागर करती रहेगी और प्रदेश की जनता इस धोखा देने वाली सरकार को समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow