कोटखाई क्षेत्र में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त,हादसे में पांच लोगों की माैत जबकि दो घायल 

Sep 15, 2025 - 16:11
 0  49
कोटखाई क्षेत्र में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त,हादसे में पांच लोगों की माैत जबकि दो घायल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    15-09-2025

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की माैत हो गई।  जानकारी के अनुसार कोटखाई रामनगर के खोला कैंची के पास पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

जानकारी के अनुसार इस हादसे में  चार लोगों की माैके पर ही माैत हो गई। जबकि एक घायल ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। दो घायल हैं।  मृतकों में तीन नेपाली मूल के व्यक्ति शामिल हैं। एक मृतक की पहचान जोगिंदर सिंह पुत्र बालक राम निवासी खोला गांव के रूप में हुई है। 

हादसे के दाैरान गाड़ी में कुल सात लोग सवार थे। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने की पुलिस माैके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। शिमला रेफर एक घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow