क्या ? करोड़पति नहीं हो सकता पार्टी कार्यकर्ता , अनुराग शर्मा के बचाव में उतरे सीएम सुक्खू

राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद अनुराग शर्मा के स्वागत के लिए राजीव भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अनुराग शर्मा का भव्य स्वागत हुआ। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस नेता अनुराग शर्मा के निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने जाने पर कहा कि राहुल गांधी ने संगठन से निकले एक आम कार्यकर्ता को संसद तक पहुंचाया है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश पैदा हुआ है। सीएम ने कहा कि आने वाले समय में ऐसे ही मेहनती और लोगों के बीच लोकप्रिय कार्यकर्ताओं को विधानसभा टिकट देने पर भी विचार किया जा सकता है

Mar 9, 2026 - 19:57
 0  5
क्या ? करोड़पति नहीं हो सकता पार्टी कार्यकर्ता , अनुराग शर्मा के बचाव में उतरे सीएम सुक्खू
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  09-03-2026
राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद अनुराग शर्मा के स्वागत के लिए राजीव भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अनुराग शर्मा का भव्य स्वागत हुआ। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस नेता अनुराग शर्मा के निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने जाने पर कहा कि राहुल गांधी ने संगठन से निकले एक आम कार्यकर्ता को संसद तक पहुंचाया है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश पैदा हुआ है। सीएम ने कहा कि आने वाले समय में ऐसे ही मेहनती और लोगों के बीच लोकप्रिय कार्यकर्ताओं को विधानसभा टिकट देने पर भी विचार किया जा सकता है। 
नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर के आरोपों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने पूछा कि आम कार्यकर्ता क्या करोड़पति नहीं हो सकता। अनुराग शर्मा की संपत्ति उनके पिता की मेहनत से अर्जित संपत्ति है, यह राजनीति से कमाई हुई नहीं है। उन्होंने कहा कि अब जब अनुराग शर्मा सांसद बन गए हैं तो इस तरह की बातें करना नेता प्रतिपक्ष को शोभा नहीं देता। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जो व्यक्ति उनके साथ NSUI के समय से 24 वर्षों से संगठन में काम कर रहा है, उसे आगे बढ़ाने में अहमियत दी जाती है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि जय राम ठाकुर ने करीब एक हजार करोड़ रुपये के भवन निर्माण के ठेके अपने ठेकेदार मित्रों को दिए। 
हालांकि जय राम ठाकुर के अन्य आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कोई टिप्पणी नहीं की। उधर, निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में सम्मानित किए जाने पर अनुराग शर्मा ने कहा कि वह नई जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने छात्र जीवन से संघर्ष किया है और हिमाचल के हितों की आवाज संसद में उठाने के लिए पूरी तरह प्रतिबंध हैं।संपत्ति छिपाने के आरोपों पर अनुराग शर्मा ने कहा कि उनके पिता वर्ष 1979 से सरकारी ए-क्लास कॉन्ट्रैक्ट रहे हैं और परिवार ने व्यापार किया है, जिसका पूरा हिसाब है और टैक्स भी दिया गया है। 
उन्होंने कहा कि उन्होंने पैतृक कारोबार संभाला है और सभी भुगतान चेक के माध्यम से किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि चुनावी हलफनामे के साथ अपनी बैलेंस शीट की कॉपी भी संलग्न की है, जिसे कोई भी देख सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी जानकारी को छिपाया नहीं गया है और उनके किसी भी दस्तावेज में कोई त्रुटि नहीं है। अनुराग शर्मा ने कहा कि वह बाबा भोलेनाथ के भक्त हैं और उनकी नीयत साफ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow