क्लस्टर मीट प्रतियोगिताओं में नजर आई छात्रों की प्रतिभा , धौन स्कूल में आयोजित हुई स्पर्धा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धौंन में स्कूल क्लस्टर के अंतर्गत एक क्लस्टर मीट का आयोजन किया गया। जिसमे छह प्राथमिक विद्यालयों के लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसका शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धौंन के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने किया। इस क्लस्टर मीट का का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से उन्हें शिक्षा एवं खेलों के प्रति रुचि पैदा करना था। 

Feb 9, 2026 - 19:12
 0  10
क्लस्टर मीट प्रतियोगिताओं में नजर आई छात्रों की प्रतिभा , धौन स्कूल में आयोजित हुई स्पर्धा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   09-02-2026
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धौंन में स्कूल क्लस्टर के अंतर्गत एक क्लस्टर मीट का आयोजन किया गया। जिसमे छह प्राथमिक विद्यालयों के लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसका शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धौंन के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने किया। इस क्लस्टर मीट का का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से उन्हें शिक्षा एवं खेलों के प्रति रुचि पैदा करना था। 
इस दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं करवायी गई। क्लस्टर मीट में आयोजित प्रतियोगिताओं में क्विज कम्पटीशन में प्रथम स्थान पर धौंन स्कूल की जिज्ञासा और इशांत रहे , द्वितीय स्थान पर कन्योन स्कूल की प्राणवी और अमन रहे , जबकि तृतीय स्थान पर रामा स्कूल के सूर्यांश और सार्थक रहे। माइंड गेम में प्रथम रामा स्कूल का सूर्यांश , द्वितीय रोजबेंदली स्कूल का अश्विन और तृतीय सेरबड़ोन स्कूल की छात्रा सोनाक्षी रही। कैलीग्राफी राइटिंग में प्रथम धौंन स्कूल की वेदिका , द्वितीय धौंन स्कूल की शिवन्या और  तृतीय कन्योन स्कूल की छात्रा शिवांगी राजपूत रही। 
मैथ रेस में प्रथम धौंन का इशांत , द्वितीय रामा स्कूल की वेदिका और तृतीय कन्योंन स्कूल का छात्र तेजस शर्मा रहा। बैलून रेस में प्रथम रोज़बेंदली स्कूल का अश्विन , द्वितीय कन्योंन स्कूल की जाह्नवी राजपूत और तृतीय रामा स्कूल की छात्रा देविका रही। अंत में ड्राइंग कम्पटीशन हुआ जिसमे प्रथम आरवाली स्कूल और धौंन स्कूल के अपराजिता और वंश रहे , द्वितीय धौंन स्कूल का मयुष और तृतीय रामा स्कूल का छात्र आर्य रमौल रहा। अंत में सभी विजेताओं की इनाम वितरित किए गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow