क्लस्टर-16 कबड्डी प्रतियोगिता में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, बॉयज और गर्ल्स दोनों टीमों ने जीती ट्रॉफी
गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब के विद्यार्थियों ने सीबीएसई क्लस्टर-16 अंडर-17 कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की बॉयज और गर्ल्स दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और ट्रॉफी अपने नाम की। विद्यालय वरिष्ठ माध्यमिक स्तर का सीबीएसई से संबद्ध संस्थान है।

23 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक हरियाणा के फतेहाबाद स्थित बाल भारती इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित अंडर-17 सीबीएसई क्लस्टर-16 कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय की बॉयज टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। वहीं 25 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक कैथल (हरियाणा) में आयोजित गर्ल्स प्रतियोगिता में विद्यालय की बालिका टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में 16 विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया था। कड़े मुकाबलों के बीच गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए ट्रॉफी जीतकर विद्यालय की प्रतिष्ठा में चार चांद लगा दिए।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर जी. एस. सैनी तथा प्रिंसिपल गुरविंदर कौर चावला ने प्रातःकालीन सभा में खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बॉयज टीम के कोच अनिकेत ठाकुर और गर्ल्स टीम की कोच अंजना ठाकुर को भी इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी तथा भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?