तपने लगे पहाड़, मैदानी क्षेत्रों में लू का अलर्ट : कल से राहत की बौछारें, गर्मी से मिलेगी राहत

हिमाचल प्रदेश में मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ भी तपने लगे हैं। आलम यह है कि जहां मैदानी इलाकों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शिमला, मनाली सहित अन्य पर्यटन स्थल भी गर्मी की चपेट में आ गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा, जिसके कारण तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

Apr 27, 2026 - 15:33
 0  7
तपने लगे पहाड़, मैदानी क्षेत्रों में लू का अलर्ट : कल से राहत की बौछारें, गर्मी से मिलेगी राहत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

शिमला 27 - 04 - 2026 : 

हिमाचल प्रदेश में मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ भी तपने लगे हैं। आलम यह है कि जहां मैदानी इलाकों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शिमला, मनाली सहित अन्य पर्यटन स्थल भी गर्मी की चपेट में आ गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा, जिसके कारण तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। हालांकि, आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते इस तपती गर्मी से राहत मिलने के आसार मौसम विज्ञान केंद्र ने जताए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश भर में मौसम साफ रहा, जिससे तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और लू से जल्द ही राहत मिलने की संभावना है। अगले 24 घंटों के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वर्तमान में राज्य के मध्य पहाड़ी (Mid Hills) क्षेत्रों में तापमान 30°C से 35°C और मैदानी (Lower Hills) क्षेत्रों में 35°C से 38°C के बीच बना हुआ है, जो सामान्य से 3°C से 5°C अधिक है। वहीं, ऊना जिले में तापमान 40°C से 42°C तक पहुंच चुका है। ऊना के साथ-साथ कांगड़ा और मंडी में भी अगले 24 घंटों तक लू का प्रभाव बने रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के लिए अगले दो दिनों का अलर्ट जारी किया गया है, जहां कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। मंगलवार से अगले 2 से 3 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। मध्य और ऊपरी पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, जिससे तापमान में 3°C से 4°C तक की गिरावट आ सकती है।

चंबा, हमीरपुर और बिलासपुर जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। अगले 4 से 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, ऊना, कांगड़ा और मंडी के लोगों को अगले 24 घंटों तक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow