चंबा में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, देर रात पेश आया हादसा
चंबा जिले के मसरूंड (सुजियालू) क्षेत्र के समीप देर रात लगभग दो बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
यंगवार्ता न्यूज चंबा 18 जून, 2026 :
चंबा जिले के मसरूंड (सुजियालू) क्षेत्र के समीप देर रात लगभग दो बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना देर रात उस समय हुई जब वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि इसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है।
इस दुखद घटना पर स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
What's Your Reaction?