चार अप्रैल को गुरु रविदास प्रकाश पर्व पर हरिद्वार में निकलेगी भव्य शोभायात्रा 

गुरु रविदास के 649 वें प्रकाश पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। दमड़ी शोभायात्रा को ज्वालापुर आर्य नगर रानीपुर मोड़ देवपुरा बस स्टैंड शिव मूर्ति जैसे स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। चार अप्रैल को भगवान रविदास गेट जटवाड़ा पुल ज्वालापुर से निर्मला छावनी स्थित भगवान रविदास आश्रम वहां से हरकी पैड़ी तक भव्य दमड़ी शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों की संख्या में जालंधर से श्रद्धालु दो विशेष ट्रेनों से हरिद्वार पहुंचेंगे। 

Mar 21, 2026 - 16:39
 0  25
चार अप्रैल को गुरु रविदास प्रकाश पर्व पर हरिद्वार में निकलेगी भव्य शोभायात्रा 
 
सनी वर्मा - हरिद्वार  21-03-2026

गुरु रविदास के 649 वें प्रकाश पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। दमड़ी शोभायात्रा को ज्वालापुर आर्य नगर रानीपुर मोड़ देवपुरा बस स्टैंड शिव मूर्ति जैसे स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। चार अप्रैल को भगवान रविदास गेट जटवाड़ा पुल ज्वालापुर से निर्मला छावनी स्थित भगवान रविदास आश्रम वहां से हरकी पैड़ी तक भव्य दमड़ी शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों की संख्या में जालंधर से श्रद्धालु दो विशेष ट्रेनों से हरिद्वार पहुंचेंगे। 
वहां आसपास के लोगों का भी जमावड़ा देखने को मिलेगा दूसरी और संस्था में  सेवादार और श्रद्धालु शामिल होंगे। इस दौरान गुरु रविदास साधु सम्प्रदाय सोसायटी पंजाब के अध्यक्ष संत निर्मल दास के संत गुरु रविदास के संदेशों का प्रचार प्रसार किया जाएगा और भक्ति गीतों के साथ श्रद्धालु शहर में शोभायात्रा के रूप में आगे बढ़ेंगे। आश्रम के प्रबंधक गुरु रविदास संप्रदाय समिति पंजाब के अध्यक्ष संत निर्मल दास जी महाराज ने बताया कि पंजाब के जालंधर रेलवे स्टेशन से दो विशेष ट्रेनों से हजारों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचेंगे, जिनके स्वागत और ठहरने की व्यवस्था आश्रम की ओर से भव्य की जा रही है। 
पांच अप्रैल को भगवान रविदास आश्रम में श्री अखंड साहिब पाठ का आयोजन किया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए कथा कीर्तन और विशाल लंगर की व्यवस्था भी की जाएगी। इन व्यवस्थाओं को संभालने की जिम्मेदारी देशराज करणवाल , रामवीर कटारिया , एडवोकेट सुशील कुमार , सोनू राठी , भीम आर्मी , मेहरचंद , दलजीत , लवदीप , टिंकू , दिवेश गुप्ता , मनीष शर्मा , पंकज सिंह और सतीश कुमार आदि उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow