जुन्गा तहसील को चिट्टा मुक्त बनाने में सहयोग देगे नंबरदार
नंबरदार कल्याण संघ तहसील जुुन्गा की बैठक रविवार को अध्यक्ष रामकृष्ण राणा की अध्यक्षता में जनेडघाट संपन हुई । जिसमें जुन्गा तहसील में कार्यरत सभी नंबरदारों ने भाग लिया । बैठक में चिटटा मुक्त हिमाचल बनाने का एकजुट होकर संकल्प लिया गया ।
रामकृष्ण राणा ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे चिटटा मुक्त अभियान में नंबरदार कल्याण संघ प्रशासन व पुलिस का भरपूर सहयोग करेगा । उन्होने बताया कि अभी ग्रामीण परिवेश में चिटटा की दस्तक बहुत कम हुई हैं परंतु युवा वर्ग की विभिन्न प्रकार के नशे जैसे शराब, चरस, गुटका, तंबाकू इत्यादि में काफी संलिप्ता देखी गई है । उन्होने बताया कि जुन्गा क्षेत्र में युवाओं को नशे की प्रवृति से छुड़ाने के लिए ग्रामीण स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा जिसमें नशे में संलिप्त विशेषकर युवाओं को नशे से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव बारे जानकारी दी जाएगी ताकि नशामुक्त समाज की नींव सुदृढ़ हो सके ।
अध्यक्ष ने सरकार से मांग की है कि राजस्व संबधी मामलों में संबधित क्षेत्र के नंबरदारों की सेवाएं ली जानी चाहिए । नंबरदार की अनुपस्थिति में ही स्थानीय पंचायत अथवा किसी विशेष व्यक्ति कीे सेवाएं ली जाए। उन्होने कहा कि नंबरदार अतीत से लेकर राजस्व विभाग से संबधित कार्यों में अपना सहयोग दे रहे है और यह प्रथा रियासतकालीन समय से चली आ रही है । उन्होने राजस्व विभाग से आग्रह किया है कि फील्ड की जाने वाली निशानदेही, विभाजन इत्यादि राजस्व कार्यों में भी नंबरदार की सेवाएं ली जानी चाहिए । उन्होने नंबरदारों के मानदेय में प्रतिवर्ष वृद्धि करने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया है । बैठक में विभिन्न मुददों पर चर्चा की गई ।
बैठक में नंबरदार कल्याण संघ के पदाधिकारी सतीश कुमार, विश्वानंद ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर, नरेश ठाकुर, कमल ठाकुर, देवेन्द्र ठाकुर, ओम स्वरूप शर्मा, प्रेमदत्त शर्मा, सुरेश ठाकुर , गोपाल शर्मा और जगमोहन सिंह ने भाग लिया ।
What's Your Reaction?




