वोल्वो बस में 143.180 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक-युवती गिरफ्तार

मंडी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुंघ फोरलेन क्षेत्र में एक वोल्वो बस से 143.180 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। मामले में कुल्लू जिले के एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Jul 28, 2026 - 14:13
 0  15
वोल्वो बस में 143.180 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक-युवती गिरफ्तार
यंगवार्ता न्यूज - मंडी 28 जुलाई, 2026 : 
मंडी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुंघ फोरलेन क्षेत्र में एक वोल्वो बस से 143.180 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। मामले में कुल्लू जिले के एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
पुलिस के अनुसार मंगलवार को पुंघ फोरलेन क्षेत्र में नाकाबंदी और वाहन जांच के दौरान बिलासपुर से मंडी की ओर आ रही एक वोल्वो बस को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान दो यात्रियों के कब्जे से 143.180 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
 
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हनीश ठाकुर निवासी जिला कुल्लू तथा अंशिता नेगी निवासी मनाली, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ पुलिस थाना सुंदरनगर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि चिट्टा कहां से लाया गया था तथा इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
 
उन्होंने कहा कि मंडी पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow