पांवटा साहिब में 3.61 ग्राम चिट्टा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 3.61 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब 26 सितंबर :
पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 3.61 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को SIU नाहन, जिला सिरमौर की टीम रैनबैक्सी चौक पांवटा साहिब के पास गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि अनीश मोहम्मद उर्फ नीशू, निवासी सैनवाला मुबारिकपुर, माजरा, कथित रूप से पांवटा साहिब, माजरा और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा/स्मैक बेचने का काम करता है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुंजा की तरफ से माजरा की ओर आ रही मोटरसाइकिल HP17E-3122 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 3.61 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसके खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ सहित आगामी अन्वेषण कर रही है।
What's Your Reaction?
