चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौत मामले में नेगी की मेडिकल हिस्ट्री खंगालेगी सीबीआई 

पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौत के मामला में सीबीआई नेगी की मेडिकल हिस्ट्री खंगालेगी। पुलिस की जांच रिपोर्ट में विमल नेगी को डिप्रेशन का मरीज बताया

Jun 7, 2025 - 16:04
 0  20
चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौत मामले में नेगी की मेडिकल हिस्ट्री खंगालेगी सीबीआई 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     07-06-2025

पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौत के मामला में सीबीआई नेगी की मेडिकल हिस्ट्री खंगालेगी। पुलिस की जांच रिपोर्ट में विमल नेगी को डिप्रेशन का मरीज बताया गया है, जबकि विमल नेगी की पत्नी किरण नेगी ने पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों पर ऑफिस में देर रात तक काम करवाने के चलते मानसिक दबाव के आरोप लगाए हैं। 

नेगी की पत्नी ने आरोप लगाया है कि विमल नेगी को बीमार होने के बावजूद देर रात तक काम करने के लिए मजबूर किया जाता था। जांच के दायरे में सीबीआई उनकी सेहत से संबंधित पहलुओं पर गंभीरता से गौर कर सकती है। खासकर कार्यस्थल पर उत्पीड़न से स्वास्थ्य पर असर का विश्लेषण किया जा सकता है।

इस मामले में विमल नेगी के परिजनों ने पुलिस जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि बड़े अधिकारियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। इसी के चलते हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है, जिसमें यह भी निर्देश दिया गया है कि सीबीआई टीम में हिमाचल कैडर का कोई भी अधिकारी शामिल नहीं होगा। 

अब सीबीआई मामले की गहनता से जांच कर रही है और उनकी मेडिकल हिस्ट्री सहित सभी पहलुओं पर गौर कर रही है।शिमला की सदर थाना पुलिस ने पावर कॉर्पोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मिसिंग रिपोर्ट डाक के माध्यम से सीबीआई को भेजी है। सीबीआई ने वीरवार को सदर थाना पुलिस में दर्ज विमल नेगी की मिसिंग रिपोर्ट उपलब्ध करवाने को कहा था। 

मामले की गहनता से जांच के लिए सीबीआई अब विमल नेगी की ई-मेल आईडी और कॉल डिटेल भी खंगाल रही है ताकि मामले से जुड़ी कड़ियों को आपस में जोडा जा सके। सीबीआई अब मामले से जुड़े लोगों को पूछताछ के लिए तलब करेगी और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। सीबीआई की एक टीम एसआईटी से जब्त रिकार्ड को भी खंगाल रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow