चौपाल : 5 वर्षीय मासूम बच्ची पर बाघ ने किया हमला,पीठ और कंधे पर गंभीर चोटें

नेपाली मूल के प्रकाश नामक व्यक्ति की बेटी अनुषा अपने  डेरे (घर) से बाहर निकली थी, तभी वहां घात लगाए बाघ ने उस पर हमला कर दिया और बाघ बच्ची को उठाकर भागने लगा

Jan 21, 2025 - 14:07
 0  58
चौपाल  : 5 वर्षीय मासूम बच्ची पर बाघ ने किया हमला,पीठ और कंधे पर गंभीर चोटें
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    21-01-2025

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक बाघ ने 5 साल की मासूम बच्ची पर हमला करने की घटना पेश आई है।। यह घटना देर शाम 7 बजे के करीब शिमला के चौपाल के चंजालपुल इलाके में हुई।

नेपाली मूल के प्रकाश नामक व्यक्ति की बेटी अनुषा अपने  डेरे (घर) से बाहर निकली थी, तभी वहां घात लगाए बाघ ने उस पर हमला कर दिया और बाघ बच्ची को उठाकर भागने लगा, लेकिन मासूम मां ने तुरंत चीख-पुकार की जिससे वह डर गया और कुछ ही दूरी पर बच्ची को छोड़कर भाग गया। 

हमले में अनुषा की पीठ और कंधे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन तुरंत एंबुलेंस के जरिए बच्ची को सिविल अस्पताल नेरूवा ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।

प्रकाश नेपाली अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ जगदीश ठाकुर की जमीन पर डेरा डालकर रहता है। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से इस खतरनाक जानवर को पकड़ने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow