कोलर में दुकानदार पर जानलेवा हमला मामले में मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, हरियाणा से दबोचे गए आरोपी

जिला सिरमौर पुलिस ने थाना माजरा के तहत कोलर क्षेत्र में एक दुकानदार पर तलवार और डंडों से किए गए जानलेवा हमले के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी रमन सहित तीन आरोपियों को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं वारदात में इस्तेमाल की गई दो गाड़ियों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

May 16, 2026 - 18:34
 0  2
कोलर में दुकानदार पर जानलेवा हमला मामले में मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, हरियाणा से दबोचे गए आरोपी

नाहन 16 मई, 2026 : 

 जिला सिरमौर पुलिस ने थाना माजरा के तहत कोलर क्षेत्र में एक दुकानदार पर तलवार और डंडों से किए गए जानलेवा हमले के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी रमन सहित तीन आरोपियों को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं वारदात में इस्तेमाल की गई दो गाड़ियों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में थाना माजरा में 11 मई 2026 को अभियोग दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया। थाना माजरा पुलिस और सिरमौर पुलिस की साइबर टीम ने संयुक्त रूप से तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल लोकेशन और गुप्त सूचनाओं के आधार पर हरियाणा में लगातार दबिश दी।

सघन अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी रमन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए दो वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है।

 आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका और हमले के पीछे के कारणों की भी जांच जारी है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow