जिला निर्वाचन अधिकारी ने फागु स्थित ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ फागु स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया

Oct 3, 2024 - 19:08
 0  105
जिला निर्वाचन अधिकारी ने फागु स्थित ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    03-10-2024

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ फागु स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक तिमाही में ईवीएम वेयरहाउस को खोलकर उसके अन्दर की स्थिति का जायजा लिया जाता है। 

उन्होंने बताया कि ईवीएम वेयरहाउस के निरीक्षण में सभी चीजें व्यवस्थित पाई गई हैं। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया जाता है, जिसमें ईवीएम की सुरक्षा के लिए पुलिस गार्द, डयूटी रजिस्टर, अग्निशामक यंत्रों, सीसीटीवी कैमरा, बिजली व्यवस्था सहित अन्य चीजों की जांच की जाती है।

इस दौरान अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कानून एवं व्यवस्था अजीत भारद्वाज, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा, नायब तहसीलदार संजीव शर्मा सहित इंडियन नेशनल कांग्रेस से विजय चौहान, भारतीय जनता पार्टी से दलीप छिब्बर तथा निर्वाचन विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow