प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर खेल अधोसंरचना एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए प्रयासरत : संजय अवस्थी

मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर खेल अधोसंरचना एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए प्रयासरत

Oct 3, 2024 - 19:09
Oct 3, 2024 - 19:22
 0  59
प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर खेल अधोसंरचना एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए प्रयासरत : संजय अवस्थी

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    03-10-2024

मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर खेल अधोसंरचना एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। 

संजय अवस्थी ने कहा कि खेल युवाओं को नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हिमाचल को नशामुक्त बनाने में प्रदेश सरकार के प्रयासों को सहयोग प्रदान करें।

प्रदेश सरकार द्वारा ओलंपिक खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर दी जानी वाली पुरस्कार राशि 03 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 05 करोड़ रुपये, रजत पदक जीतने पर पुरस्कार राशि 02 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 03 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक जीतने पर पुरस्कार राशि को एक करोड़ रुपये से बढ़ाकर 02 करोड़ रुपये की गई है। 

उन्होंने कहा कि एशियन खेलों और राष्ट्र मण्डल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में भी वृद्धि की गई है। इस दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी, महिला रस्सा-कसी, वालीबॉल खेलों का आयोजन किया गया।  वालीबॉल प्रतिस्पर्धा में घलोत की टीम विजेता तथा घणाट्टी की टीम उप-विजेता रही। 

कबड्डी प्रतियोगिता में एस.के. जग्गा टीम ने प्रथम स्थान तथा बछाला की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार रस्सा-कसी (महिला वर्ग) ने सेवरा-चंडी ने प्रथम स्थान तथा महिला मंडल सोरिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में स्वयं सहायता समूह सेवरा-चंडी ने प्रथम तथा सोरिया स्वयं सहायता समूह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।  

इस अवसर पर ग्राम पंचायत मांगू के प्रधान बलदेव ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत संघोई जगत राम, यंगस्टार क्लब सोरिया के प्रधान संजीव ठाकुर, खण्ड कांग्रेस समिति अर्की के पूर्व अध्यक्ष रमेश ठाकुर, बाघल लैंड लूजर सोसायटी दाड़लाघाट के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, ज़िला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष विद्यासागर ठाकुर, अधिषाशी अभियन्ता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विवेक कटोच, महिला मण्डल की सदस्य, ग्रामवासी तथा खिलाड़ी उपस्थित थे।
.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />