जिला स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा 

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आज नाहन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। डॉ. राजीव बिंदल ने इस अवसर पर कहा कि देश के विभाजन के कारण लाखों लोगों को जो दुख , पीड़ा और यातनायें झेलनी पड़ी और जिस त्रासदी से उन्हें गुजरना पड़ा, उसे आज याद किया गया

Aug 14, 2025 - 20:17
 0  32
जिला स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  14-08-2025
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आज नाहन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। डॉ. राजीव बिंदल ने इस अवसर पर कहा कि देश के विभाजन के कारण लाखों लोगों को जो दुख , पीड़ा और यातनायें झेलनी पड़ी और जिस त्रासदी से उन्हें गुजरना पड़ा, उसे आज याद किया गया।

डॉ. बिंदल ने इस अवसर पर रानी झाँसी पार्क से शहीद स्मारक स्थल तक निकाली गई तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भी किया। उन्होंने ने शहीद स्मारक स्थल पर देश के अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन भी भेंट किए। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर , रेणुका से नारायण सिंह , नगर परिषद अध्यक्ष , पार्षदगण , भाजपा पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow