ठियोग में नशे के खिलाफ सड़को पर उतरे सेकड़ो लोग,रैली निकाल कर लोगो को किया जागरूक
हिमाचल प्रदेश में नशे का दुष्प्रभाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है। पड़ोसी राज्यों से सटे जिलों के बाद शिमला में भी बड़े स्तर पर नशे की तस्करी हो रही है। नशा माफिया व तस्कर युवाओं को अपने चंगुल में फंसाकर बर्बाद करने में तुले हैं।इसको लेकर सरकार जहा बड़ी बड़ी रैलियां कर रही
यंगवार्ता न्यूज़ - ठियोग 25-02-2026
हिमाचल प्रदेश में नशे का दुष्प्रभाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है। पड़ोसी राज्यों से सटे जिलों के बाद शिमला में भी बड़े स्तर पर नशे की तस्करी हो रही है। नशा माफिया व तस्कर युवाओं को अपने चंगुल में फंसाकर बर्बाद करने में तुले हैं।इसको लेकर सरकार जहा बड़ी बड़ी रैलियां कर रही है।
वही समाज सेवी संस्थाएं भी आगे आ रही हैं । बुधवार को शिमला के ठियोग क्षेत्र में जागरूक युवा मंच द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। जागरूक युवा मंच ने विशाल जनसंकल्प सभा में साफ संदेश दिया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मंच के अध्यक्ष अरुण चंदेल ने कहा कि क्षेत्र में नशे की जड़ें जिस तेजी से फैल रही हैं, उसने अभिभावकों की नींद और गांवों की शांति छीन ली है। कई परिवारों की खुशियां उजड़ चुकी हैं, तो कई घरों में भय और असुरक्षा का माहौल है।
उन्होंने कहा है कि चिट्टे की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए। त्वरित जांच, फास्ट ट्रैक सुनवाई और सख्त सजा सुनिश्चित की जाए। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर निगरानी और खुफिया तंत्र को मजबूत करने की भी मांग उठाई गई है।
What's Your Reaction?



