डूब क्षेत्र में विकास कार्यो करवाने को अनुमति देने की मांग, संगड़ाह ग्रामीण पँचायत के लोगो ने डीसी से की मुलाकात

 संगड़ाह ग्रामीण पंचायत के रेणुका बांध डूब क्षेत्र से जुड़े लोगों ने विकास कार्यों को अनुमति देने की मांग उठाई है दरसल सेक्शन-4 लागू होने के कारण क्षेत्र में विकास कार्य रुके होने से स्थानीय लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  मांग को लेकर संगड़ाह ग्रामीण पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर लंबित कार्यों को पूरा कराने की अनुमति देने की अपील की। 

Jul 23, 2026 - 20:43
 0  5
डूब क्षेत्र में विकास कार्यो करवाने को अनुमति देने की मांग,  संगड़ाह ग्रामीण पँचायत के लोगो ने डीसी से की मुलाकात

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 23 जुलाई, 2026 : 

 संगड़ाह ग्रामीण पंचायत के रेणुका बांध डूब क्षेत्र से जुड़े लोगों ने विकास कार्यों को अनुमति देने की मांग उठाई है दरसल सेक्शन-4 लागू होने के कारण क्षेत्र में विकास कार्य रुके होने से स्थानीय लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  मांग को लेकर संगड़ाह ग्रामीण पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर लंबित कार्यों को पूरा कराने की अनुमति देने की अपील की। 

मीडिया से बात करते हुए संगड़ाह ग्रामीण पंचायत के प्रधान तपेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि पँचायत के 2 ऐसे वार्ड है  जो रेणुका बाँध डूब क्षेत्र के दायरे में आ रहे है और वहाँ सेक्शन 4 लागू होने के कारण कोई भी कार्य नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि यहां पर कई स्कूल, स्वास्थ्य संस्थान सहित कई भवन है जहां मेंटेनेंस के कार्य नहीं हो पा रहे है जिसके लिए नियमानुसार DC से अनुमति प्रदान करने की मांग की जा रही है। साथ ही नगर पँचायत संगड़ाह में शामिल हुए क्षेत्र में पूर्व चल रहे विकास कार्य को लेकर स्तिथि स्पष्ट करने की मांग उठाई गई है।

 वहीं रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने भी पंचायत की मांग का समर्थन किया। समिति का कहना है कि जब तक बांध परियोजना का अंतिम निर्णय नहीं हो जाता, तब तक क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए। समिति ने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक अनुमति देने की मांग की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow