तेज रफ्तार बोलेरो ने मार्शल आर्ट प्रशिक्षक व उनकी साली को मारी टक्कर, दोनों गंभीर चोटिल 

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र के नोगली में बुधवार  को एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने मार्शल आर्ट प्रशिक्षक और उनकी साली को टक्कर मार

Jan 22, 2025 - 19:51
 0  54
तेज रफ्तार बोलेरो ने मार्शल आर्ट प्रशिक्षक व उनकी साली को मारी टक्कर, दोनों गंभीर चोटिल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता -न्यूज़  शिमला    22-01-2025

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र के नोगली में बुधवार  को एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने मार्शल आर्ट प्रशिक्षक और उनकी साली को टक्कर मार दी। यह दुर्घटना NH-05 पर घटी, जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आई हैं

जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के घुमारवीं निवासी पंकज शर्मा (पुत्र स्व. इंदर जीत) डीएवी स्कूल, दत्त नगर में मार्शल आर्ट के प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। पिछले दो वर्षों से वह नियमित रूप से रानी रत्न कुमारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नोगली में मार्शल आर्ट का अभ्यास करने और सिखाने के लिए आते हैं। बुधवार की सुबह वह अपनी धर्म बहन के साथ अभ्यास के लिए स्कूल पहुंचे थे।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बोलेरो कार के चालक की पहचान रतन सिंह डोगरा (46) के रूप में की है। रतन सिंह डोगरा गांव सुरु डाकघर कूट,तहसील रामपुर का रहने वाला है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। 

पुलिस ने बोलेरो चालक रतन सिंह डोगरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया।  प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow