दर्दनाक  : बस और कार की जोरदार टक्कर,हादसे में ऊना के चार युवकों की मौत जबकि एक घायल

पंजाब के होशियारपुर जिले में दसूहा मुख्य सड़क पर अड्डा दोसड़क के पास शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस और कार की जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Jan 10, 2026 - 13:32
Jan 10, 2026 - 13:40
 0  21
दर्दनाक  : बस और कार की जोरदार टक्कर,हादसे में ऊना के चार युवकों की मौत जबकि एक घायल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना   10-01-2026

पंजाब के होशियारपुर जिले में दसूहा मुख्य सड़क पर अड्डा दोसड़क के पास शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस और कार की जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह (45) पुत्र हरनाम सिंह, सुशील कुमार (46) पुत्र देसराज, ब्रिज कुमार (38) पुत्र महिंदर कुमार और अरुण कुमार (45) पुत्र गुरपाल सिंह के रूप में हुई है। सभी मृतक हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना स्थित चलेट गांव, दौलतपुर के निवासी थे। हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार कार (HP-72-6869) में सवार सुखविंदर सिंह, सुशील कुमार, ब्रिज कुमार और अरुण कुमार, अमित कुमार को विदेश यात्रा के लिए अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे। जब उनकी कार अड्डा दोसड़क के पास पहुंची, तो दसूहा से होशियारपुर की ओर जा रही पंजाब रोडवेज की बस से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह में रखवाया। वहीं गंभीर रूप से घायल अमित कुमार का उपचार जारी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow