दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री , ऊना के लिए मांगा मेडिकल कॉलेज

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के हरोली विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क की प्रगति बारे चर्चा की और उन्होंने बल्क ड्रग पार्क के लिए अतिरिक्त राशि के लिए बजट मुहैया करवाने के बारे में भी अवगत करवाया। केंद्रीय मंत्री ने बल्क ड्रग पार्क के लिए राज्य को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया

Oct 7, 2024 - 00:21
 0  47
दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री , ऊना के लिए मांगा मेडिकल कॉलेज
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना  06-10-2024
हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के हरोली विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क की प्रगति बारे चर्चा की और उन्होंने बल्क ड्रग पार्क के लिए अतिरिक्त राशि के लिए बजट मुहैया करवाने के बारे में भी अवगत करवाया। केंद्रीय मंत्री ने बल्क ड्रग पार्क के लिए राज्य को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। 
उन्होंने इस दौरान ऊना के प्रस्तावित पीजीआई सेटेलाइट सेंटर को भी गति प्रदान करने का आग्रह किया और कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहयोग इस प्रोजेक्ट में किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से ऊना जिला में मेडिकल कॉलेज खोलने की भी वकालत की। बता दें कि ऊना जिला के हरोली में 2000 करोड़ रुपए की लागत से बल्क ड्रग पार्क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में बल्क ड्रग पार्क में बिजली पानी सड़क सहित मूलभूत सुविधाएं जुटाना का कार्य धरातल पर उतार दिया गया है, तो वहीं दूसरी ओर पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का कार्य तेज गति पर चला हुआ है। 
केंद्र में ओपीडी ब्लॉक का निर्माण कार्य अंतिम अंतिम चरण में है। केंद्र में गेस्ट रूम के अलावा एसटीईपी और ईटीपी टैंक का भी निर्माण कार्य चला हुआ है। तकरीबन 400 करोड़ रुपए की लागत से पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य जोरों शोरों से लगा हुआ है। अब यह देखना बाकी है कि हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ हुई मुलाकात ऊना जिला के लिए आगामी दिनों में क्या-क्या सौगातें लाती है और विकास के क्या-क्या रंग बिखेरती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow