कुलदीप सिंह पठानिया ने 3 करोड़ 64 लाख की राशि से निर्मित होने वाले विश्राम गृह सिहुन्ता की रखी आधारशिला

Oct 7, 2024 - 02:51
Oct 7, 2024 - 03:03
 0  39
कुलदीप सिंह पठानिया ने 3 करोड़ 64 लाख की राशि से निर्मित होने वाले विश्राम गृह सिहुन्ता की रखी आधारशिला
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

भटियात क्षेत्र के लिए जल शक्ति विभाग द्वारा 288 करोड़ की विशेष कार्य योजना तैयार

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा    06-10-2024

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के  तहत जल शक्ति विभाग द्वारा  जारी  वित्त वर्ष के दौरान 55 विभिन्न विभागीय परियोजनाओं के अंतर्गत लगभग 310 करोड़ रूपयों की राशि  व्यय  की जा रही है । 

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को लगातार पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने तथा सिंचाई योजनाओं और  मल निकासी एवं बाढ़ नियंत्रण कार्यों  से संबंधित विभिन्न 55 योजनाओं पर 310 करोड  की  धन राशि  व्यय की जा रही है । 

योजनाओं के लिए 288 करोड़ रूपयों की लागत वाली एक विशेष कार्य योजना को तैयार किया गया है।  इन योजनाओं के  कार्यशील होने से भटियात विधानसभा क्षेत्र के लोगों की जल शक्ति विभाग से संबंधित सभी  आवश्यकताएं पूरी होंगी। 

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि  सिहुन्ता और  साथ लगती 13 ग्राम पंचायतों  के लिए 19 करोड़ रूपयों की राशि से निर्माणाधीन उठाऊ पेयजल योजना   का अधिकांश कार्य पूर्ण कर लिया गया है।  साथ में  उन्होंने यह भी कहा कि सिहुन्ता तथा इसके साथ लगते क्षेत्रों  में लोगों की सुविधा के लिए जल्द 32 करोड़ रूपयों की राशि से मल निकासी योजना  के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा । 

सिहुन्ता महाविद्यालय के  भवन निर्माण को लेकर  कुलदीप सिंह पठानिया ने  कहा कि  विभागीय औपचारिकताओं को पूर्ण कर लिया गया है  तथा भवन निर्माण का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि महाविद्यालय भवन के साथ ही एक बहुउद्देशीय खेल  स्टेडियम को  भी  निर्मित किया जाएगा । 
इससे पहले उन्होंने  विधिवत पूजा-अर्चना कर  विश्राम गृह निर्माण की आधारशिला  रखी। 

विधानसभा अध्यक्ष को इस दौरान जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता उत्तरी क्षेत्र सुरेश  महाजन ने  शाल टोपी एवं स्मृति चिन्ह  भेंट कर सम्मानित किया। 
उन्होंने जल शक्ति मंडल चुवाड़ी के तहत किया जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी भी प्रदान की । 

इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम कृष्ण चंद्, एसडीएम पारस अग्रवाल, मुख्य अभियंता जल शक्ति  उत्तरी क्षेत्र  सुरेश महाजन, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति राजेश मोगरा, विद्युत राजीव ठाकुर, वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन,  अधिशासी अभियंता विद्युत पंकज राठौर, जल शक्ति राकेश ठाकुर, स्थानीय उप प्रधान शमशेर सिंह राणा  सहित क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे ।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow