दुखद : सर्प दंश से भराड़ी की डंगार पंचायत के रोपड़ी गांव में 14 वर्षीय लड़की की मौत

प्रदेश के जिला बिलासपुर के उप तहसील भराड़ी की डंगार पंचायत के रोपड़ी गांव में सांप के काटने से 14 साल की लड़की की मौत हो गई। रोपड़ी गांव की पलक शनिवार रात को 11:00 बजे तक माता-पिता के साथ बैठकर स्कूल का काम करती रही

Jul 13, 2025 - 15:46
 0  61
दुखद : सर्प दंश से भराड़ी की डंगार पंचायत के रोपड़ी गांव में 14 वर्षीय लड़की की मौत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर    13-07-2025

प्रदेश के जिला बिलासपुर के उप तहसील भराड़ी की डंगार पंचायत के रोपड़ी गांव में सांप के काटने से 14 साल की लड़की की मौत हो गई। रोपड़ी गांव की पलक शनिवार रात को 11:00 बजे तक माता-पिता के साथ बैठकर स्कूल का काम करती रही। इसके बाद वह सोने के लिए अपनी दादी के पास चली गई। 

दादी और पलक साथ सोए हुए थे। रात करीब 2:00 बजे पलक का गला बंद होने लगा। उसे सांस लेने में दिक्कत आने लगी। उसने साथ सो रही दादी को बताया। घर के अन्य सदस्य भी उठ गए। पलक की टांग में सांप के काटने का निशान पाया गया। परिजन उसे घुमारवीं अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने पलक को मृत घोषित कर दिया। 

सूचना भराड़ी पुलिस को दी गई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पलक के पिता सोनी राम खेतीबाड़ी करते हैं। उनकी एक और छोटी बेटी है। एकाएक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। 

पलक पढ़ाई में अव्वल रहती थी। उसकी मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता देने का आह्वान किया है। रविवार को पलक का दाह संस्कार किया गया। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow