घुटनों के बाल 4 किलोमीटर मतदान करने पहुंचे दुलाराम, भीषण गर्मी के बीच बिना किसी सहारे के पहुंचे मतदान केंद्र

भीषण गर्मी तपती सड़कें और लोकतंत्र के प्रति ऐसा जज़्बा, जो हर किसी को भावुक कर दे। हिमाचल प्रदेश के शिलाई विकास खंड के टिटियान गांव के रहने वाले दुलाराम जो अपने घुटनों के बल करीब 4 किलोमीटर का सफर तय कर मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने ना कोई सहारा ना कोई शिकायत सिर्फ एक संकल्प अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया

May 26, 2026 - 18:51
 0  3
घुटनों के बाल 4 किलोमीटर मतदान करने पहुंचे दुलाराम, भीषण गर्मी के बीच बिना किसी सहारे के पहुंचे मतदान केंद्र

शिलाई 26 मई, 2026 :

भीषण गर्मी तपती सड़कें और लोकतंत्र के प्रति ऐसा जज़्बा, जो हर किसी को भावुक कर दे। हिमाचल प्रदेश के शिलाई विकास खंड के टिटियान गांव के रहने वाले दुलाराम जो अपने घुटनों के बल करीब 4 किलोमीटर का सफर तय कर मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने ना कोई सहारा ना कोई शिकायत सिर्फ एक संकल्प अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया ।दुलाराम की ये अदम्य इच्छाशक्ति आज उन लोगों के लिए मिसाल बन गई है, जो छोटी-छोटी वजहों से मतदान करने नहीं निकलते। लोकतंत्र के इस पर्व में दुलाराम ने साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी मुश्किल रास्ता नहीं रोक सकती। 


शिलाई विकास खंड के टटियाणा  गांव के दिव्यांग दुलाराम भीषण गर्मी के बावजूद बिना किसी सहारे के घुटनों के बल मतदान केंद्र पहुंचे। करीब 4 किलोमीटर का कठिन सफर तय कर दुलाराम ने न सिर्फ अपने वोट का अधिकार निभाया बल्कि समाज को एक बड़ा संदेश भी दिया।


दुलाराम का कहना है कि वोट देना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर व्यक्ति को मतदान जरूर करना चाहिए। दुलाराम की ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है और लोग उनके जज़्बे को सलाम कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow