भारी भूस्खलन से कैंची मोड़-नयनादेवी मार्ग बंद, DC ने श्रद्धालुओं के लिए जारी की नई एडवाइजरी

जिले के अहम कैंची मोड़-नयनादेवी सड़क मार्ग पर धारा, जनाली और पंचपौरा क्षेत्रों में भारी भूस्खलन हुआ है। सड़क पर बड़ी मात्रा में मलबा और चट्टानें गिरने के कारण जिला प्रशासन ने इस मार्ग को अगले आदेशों तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है।

Jul 28, 2026 - 14:24
 0  6
भारी भूस्खलन से कैंची मोड़-नयनादेवी मार्ग बंद, DC ने श्रद्धालुओं के लिए जारी की नई एडवाइजरी
यंगवार्ता न्यूज - बिलासपुर 28 जुलाई, 2026 : 

 जिले के अहम कैंची मोड़-नयनादेवी सड़क मार्ग पर धारा, जनाली और पंचपौरा क्षेत्रों में भारी भूस्खलन हुआ है। सड़क पर बड़ी मात्रा में मलबा और चट्टानें गिरने के कारण जिला प्रशासन ने इस मार्ग को अगले आदेशों तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन की ओर से एक विस्तृत यात्रा सलाह भी जारी की गई है।

डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने श्री नयनादेवी जी आने-जाने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा के लिए आनंदपुर साहिब-टोबा-नयनादेवी वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें। प्रशासन के अनुसार यह मार्ग वर्तमान में यातायात के लिए पूरी तरह से सुचारू और सुरक्षित है।

डीसी राहुल कुमार ने बताया कि भूस्खलन के कारण कैंची मोड़-नयनादेवी मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियां मशीनरी के साथ मौके पर मौजूद हैं और युद्धस्तर पर मलबा हटाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मार्ग को आधिकारिक तौर पर पूरी तरह सुरक्षित घोषित नहीं कर दिया जाता, तब तक इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow