नाहन नगर परिषद में छह वार्ड महिला स्पेशल , ड्रॉ के माध्यम से आरक्षित किए गए वार्ड 

हिमाचल प्रदेश की सबसे पुरानी नगर परिषद नाहन में इस बार होने जा रहे नगर निकाय चुनाव में 6 महिलाओं को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा दरअसल नाहन में आज चुनाव के मद्देनजर ड्रॉ के जरिए वार्डो कि आरक्षण प्रक्रिया मन में लाई गई इस दौरान 6 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए। उपमंडल अधिकारी नाहन राजीव सांख्यान की अध्यक्षता में आरक्षण प्रक्रिया अमल में लाई गई। 

Mar 28, 2026 - 17:57
 0  28
नाहन नगर परिषद में छह वार्ड महिला स्पेशल , ड्रॉ के माध्यम से आरक्षित किए गए वार्ड 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  28-03-2026
हिमाचल प्रदेश की सबसे पुरानी नगर परिषद नाहन में इस बार होने जा रहे नगर निकाय चुनाव में 6 महिलाओं को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा दरअसल नाहन में आज चुनाव के मद्देनजर ड्रॉ के जरिए वार्डो कि आरक्षण प्रक्रिया मन में लाई गई इस दौरान 6 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए। उपमंडल अधिकारी नाहन राजीव सांख्यान की अध्यक्षता में आरक्षण प्रक्रिया अमल में लाई गई। 
इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के अलावा नगर परिषद के पूर्व पार्षद और अन्य लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि शहर के तीन आरक्षित वार्ड में से एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया , जबकि अन्य 10 अनारक्षित वार्ड में से भी 5 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए।  
यह पूरी प्रक्रिया ड्रा के जरिए अमल में लाई गई जिसमें मौजूद सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई। अब तय किए गए आरक्षण के मुताबिक नगर परिषद का वार्ड नंबर 9 अनुसूचित जाति महिला के आरक्षित है इसके अलावा वार्ड नम्बर 3,4,5,11 और 13  भी महिलाओं के लिए आरक्षित हो गए है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow