नाहन परिषद पर BJP का फिर कब्जा हुआ, लगातार तीसरी बार नगर परिषद पर काबिज हुई बीजेपी

नाहन नगर परिषद पर एक बार फिर से भाजपा ने कब्जा कर लिया है नगर परिषद के 13 वार्डों में से 7 वार्डो पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। जीत के बाद भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अगुवाई में शहर में विजय जुलूस निकाला। 

May 17, 2026 - 20:33
 0  29
नाहन परिषद पर BJP का फिर कब्जा हुआ, लगातार तीसरी बार नगर परिषद पर काबिज हुई बीजेपी

नाहन 17 मई, 2026 : 

नाहन नगर परिषद पर एक बार फिर से भाजपा ने कब्जा कर लिया है नगर परिषद के 13 वार्डों में से 7 वार्डो पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। जीत के बाद भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अगुवाई में शहर में विजय जुलूस निकाला। 

मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा की जीत सीधे तौर पर दर्शाती है कि प्रदेश में चल रही कांग्रेस समर्थित सरकार से लोग तंग आ चुके हैं और अब सरकार से लोग निजात पाना चाहते है।

राजीव बिंदल ने दावा किया कि अभी होने वाले पंचायती राज चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ सत्ता में आने वाली है उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए उन सभी झूठे वायदों का नतीजा है जो उन्होंने 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश की जनता को दिए थे।

 वहीं कांग्रेस से विधायक अजय सोलंकी ने नगर परिषद चुनाव में जीते सभी उम्मीदवारों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में जीते हुए सभी पार्षद नाहन शहर के समग्र विकास के लिए काम करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow