नाहन में अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़, गाड़ी से अवैध शराब की 27 पेटियां बरामद

पुलिस थाना सदर नाहन की टीम ने वीरवार को गश्त के दौरान खजुरनापुल के पास एक गाड़ी (HP-93A-0171) से अवैध शराब की खेप बरामद की

Dec 5, 2024 - 20:54
 0  73
नाहन में अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़, गाड़ी से अवैध शराब की 27 पेटियां बरामद

यंगवार्ता  न्यूज़  - नाहन    05-12-2024

पुलिस थाना सदर नाहन की टीम ने वीरवार को गश्त के दौरान खजुरनापुल के पास एक गाड़ी (HP-93A-0171) से अवैध शराब की खेप बरामद की। पुलिस के अनुसार गाड़ी चालक ने पुलिस को देखते ही अपनी गाड़ी मोड़ कर भागने की कोशिश की।

शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया। भागने के दौरान चालक ने गाड़ी को बिक्रम बाग की ओर करीब 400 मीटर आगे एक पहाड़ी से टकरा दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया। 

पुलिस ने गाड़ी की तलाशी लेने पर डिग्गी से 14 पेटियां बीयर (168 बोतल) व 13 पेटियां अंग्रेजी शराब (156 बोतलें) बरामद की। इसके अलावा, गाड़ी के डैशबोर्ड से ₹5060 नकद और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />