नाहन में 19 जुलाई को होगी 18वीं भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, 20 अप्रैल से शुरू होंगी प्रभात फेरियां

भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर नाहन के बड़े हाल में अध्यक्ष प्रकाश चंद बंसल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में इस वर्ष आयोजित होने वाली 18वीं रथ यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई

Apr 6, 2026 - 16:41
 0  20
नाहन में 19 जुलाई को होगी 18वीं भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, 20 अप्रैल से शुरू होंगी प्रभात फेरियां

यंगवार्ता न्यूज़ - ​नाहन    06-04-2026

भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर नाहन के बड़े हाल में अध्यक्ष  प्रकाश चंद बंसल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में इस वर्ष आयोजित होने वाली 18वीं रथ यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई और निम्नलिखित मुख्य निर्णय लिए गए:​रथ यात्रा: भव्य रथ यात्रा 19 जुलाई 2026, रविवार को निकाली जाएगी।

​प्रभात फेरी: 20 अप्रैल 2026 से प्रभात फेरियों का आगाज़ होगा। पहली प्रभात फेरी सनातन धर्म मंदिर में होगी। इसके बाद प्रतिदिन विभिन्न मंदिरों और श्रद्धालुओं के निवास पर फेरियों का आयोजन होगा। ​श्री मद भागवत कथा: रथ यात्रा के उपलक्ष्य में 10 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक भव्य कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पहली बार भगवान जगन्नाथ जी के बारे में पूर्ण विवरण दिया जाएगा।

विग्रह पूजा: 17 से 19 जुलाई प्रातः 8 बजे तक विग्रहों की विशेष पूजा होगी। 19 जुलाई को प्रातः 8 बजे से पालकियों के साथ यात्रा का आरंभ होगा।
​अपील: मंडल ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि जो भक्त अपने निवास पर भगवान को बुलाना चाहते हैं, वे समय रहते बुकिंग करवा लें ताकि अधिक भीड़ के कारण कोई घर छूट न जाए।

​बैठक में उपस्थित मुख्य पदाधिकारी:प्रकाश चंद बंसल (अध्यक्ष) योगेश जैन (कोषाध्यक्ष) भुवन जोशी (महामंत्री) सतीश गर्ग (सलाहकार) राजेन्द्र ठाकुर (सत्संग प्रमुख) बैठक में मनु कंवर, बुद्धि वल्लभ, अशोक डोगर, भूपेंद्र गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, रजत पुंडीर, शेखर, दीपक, संजीव सैनी, ममता भारद्वाज, प्रेमलता, गजला, गीता चुग, ममता चुग, अनुप वर्मा, अलका गर्ग, अंजू अग्रवाल, लक्ष्मी देवी, मुस्कान, नैना, सिया, प्रवीण गोयल, लक्ष्मी देवी, अनीता वालिया, कौशल्या चौहान और आशीष सिंगला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow