पंजाब की कृषि मंडियां नहीं खरीद रही हिमाचल के किसानों धान , अब प्रदेश की मंडियों में ही होगी बिक्री

हिमाचल के किसानों का धान पंजाब की मंडियों में लेना बंद कर दिया है। पिछले दो साल से यहां के किसान चोरी-छिपे पंजाब किसानों की जमीन की फर्द के नाम पर धान बेच देते थे। इस बार पंजाब की मंडियों में हिमाचल के किसानों का धान नहीं लिया जा रहा है। इस बार हिमाचल में नालागढ़ व मलपुर में खुले खरीद केंद्रों में ही सारा धान बिकेगा।

Oct 15, 2024 - 01:08
 0  56
पंजाब की कृषि मंडियां नहीं खरीद रही हिमाचल के किसानों धान , अब प्रदेश की मंडियों में ही होगी बिक्री
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना  14-10-2024

हिमाचल के किसानों का धान पंजाब की मंडियों में लेना बंद कर दिया है। पिछले दो साल से यहां के किसान चोरी-छिपे पंजाब किसानों की जमीन की फर्द के नाम पर धान बेच देते थे। इस बार पंजाब की मंडियों में हिमाचल के किसानों का धान नहीं लिया जा रहा है। इस बार हिमाचल में नालागढ़ व मलपुर में खुले खरीद केंद्रों में ही सारा धान बिकेगा। बीबीएन में इस बार 3750 हेक्टेयर जमीन पर धान लगाया गया है। यहां पर करीब 18 हजार मीट्रिक टन धान होने की उम्मीद है। चार साल पहले भी पंजाब ने हिमाचल के किसानों का धान गेहूं लेना बंद कर दिया था। 
इसके लिए पंजाब की जमीन फर्द होना जरूरी था। यहां के किसान आढ़तियों से मिली भगत कर अपना धान बेच देते थे। सिविल सप्लाई विभाग ने नालागढ़ और बद्दी के मलपुर में धान व गेहूं के लिए खरीद केंद्र खोल रखे हैं। टोकन प्रणाली में कई खामियां होने से यहां के किसान केंद्र खुलने के बावजूद पंजाब में फसल बेचते थे। पंजाब के किसान इस बात पर अड़े हैं कि आढ़ती पहले उनका धान लें और उसके बाद ही बाहरी राज्यों से आने वाले धान की खरीद करें। जिससे हिमाचल के धान अब आढ़ती नहीं ले रहे। इससे अब नालागढ़ व मलपुर के खरीद केंद्रों में किसान वापस आ गए हैं। 
यहां पर लगातार धान बिक रहा है। किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुरमुख सिंह बताया कि केंद्र के सौतेले व्यवहार के चलते पंजाब के धान विक्रेताओं से धान नहीं उठाया है। इसके चलते आढ़ती धान नहीं ले रहे। धान के लेने के कारण पंजाब के किसान भी आंदोलन कर रहे हैं। हिमाचल के किसान अब खरीद केंद्रों में ही अपना धान बेच पाएंगे। कृषि उपज मंडी नालागढ़ के प्रभारी गंगा राम ने बताया कि चार दिनों में नालागढ़ व मलपुर में 41 किसान 1689 क्विंटल अपना धान बेच चुके हैं। पंजाब की मंडियों में धान न लेने से खरीद केंद्रों में किसान आने शुरू हो गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow