पर्यटकों के मनोरंजन का बेहतरीन माध्यम बन रहा विंटर कार्निवाल : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सायं शिमला के रिज पर आयोजित विंटर कार्निवाल में भाग लिया। इस अवसर पर नगर निगम के महापौर सुरेन्द्र चौहान ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिमला में पिछले वर्ष पहली बार विंटर कार्निवाल आयोजित किया गया था......

Jan 3, 2025 - 18:43
 0  119
पर्यटकों के मनोरंजन का बेहतरीन माध्यम बन रहा विंटर कार्निवाल : मुख्यमंत्री
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  03-01-2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सायं शिमला के रिज पर आयोजित विंटर कार्निवाल में भाग लिया। इस अवसर पर नगर निगम के महापौर सुरेन्द्र चौहान ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिमला में पिछले वर्ष पहली बार विंटर कार्निवाल आयोजित किया गया था। 
इस वर्ष यह महोत्सव 24 दिसम्बर से 2 जनवरी तक आयोजित किया जाना था लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण इसे स्थगित किया गया और 2 जनवरी से 8 जनवरी, 2025 तक पुनः आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस और नव वर्ष के दौरान यह कार्निवाल पर्यटकों के मनोरंजन का बेहतरीन माध्यम बन रहा है। यह कार्निवाल पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहित करने और हिमाचल की आर्थिकी में भी महत्त्वपूर्ण साबित हो रहा है। 
कार्यक्रम में सूफी गायक सतिन्दर सरताज ने अपनी प्रस्तुति दी।शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह , हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायधीश वीरेन्द्र सिंह , उप-सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक मलेन्द्र राजन, विनोद सुल्तानपुरी, कमलेश ठाकुर, हंसराज, विनोद कुमार और मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow