पहली से आठवीं कक्षा के 55612 विद्यार्थियों को दिया जा रहा है पौष्टिक आहार : उपायुक्त

सिरमौर जिला में प्रधान मंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अन्तर्गत वर्ष 2025-26 में सरकारी तथा शिक्षा अनुदान योजना प्राप्त 1450 स्कूलों के पहली से आठवीं कक्षा में पढ़ रहे 55612 विद्यार्थियों को लगभग 9 करोड़ 76 हजार रुपये व्यय कर पोष्टिक भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए गठित संचालन एवं निगरानी समिति कि बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी

Dec 24, 2025 - 18:58
 0  10
पहली से आठवीं कक्षा के 55612 विद्यार्थियों को दिया जा रहा है पौष्टिक आहार : उपायुक्त
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media


यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 
24-12-2025

सिरमौर जिला में प्रधान मंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अन्तर्गत वर्ष 2025-26 में सरकारी तथा शिक्षा अनुदान योजना प्राप्त 1450 स्कूलों के पहली से आठवीं कक्षा में पढ़ रहे 55612 विद्यार्थियों को लगभग 9 करोड़ 76 हजार रुपये व्यय कर पोष्टिक भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए गठित संचालन एवं निगरानी समिति कि बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। 
उपायुक्त ने बताया कि इस योजना को पहले मिड-डे-मील के नाम से जाना जा रहा था जिसका उद्देश्य पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्कूलों में पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाना है ताकि बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के साथ-2 स्कूलों में दाखिला तथा उपस्थिति को भी बढाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस योजना में बच्चों को तय मेन्यू के अनुसार ही भोजन दिया जाता है, जिसमें चावल, दाल, पुलाव, मौसम आधारित हरी सब्जियां, न्यूट्री इत्यादि शामिल है ताकि बच्चों के सम्पूर्ण विकास  के लिए आवश्यक पौष्टिक तत्वों की पूर्ति हो सके। 
उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है जिसमें बच्चों को आयरन फोलिक एसिड और क्रीमी नाशक दवाइयां भी खिलाई जाती है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि प्रत्येक स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाना सुनिश्चित करें। शिक्षा विभाग तथा समिति के सदस्यों को स्कूलों का औचक निरीक्षण करने के लिए भी कहा ताकि बच्चों को स्वच्छ व पौष्टिक आहार मिल सके। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुंडीर, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर सहित समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow