नीट में छाये करियर एकेडमी के छात्र , एकेडमी के 15 छत्रों ने पास की एनटीए परीक्षा 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा शनिवार को घोषित नीट 2025 के परिणामों में  करियर एकेडमी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है।  करियर एकेडमी  के 15 छात्रों ने नीट की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। करियर एकेडमी मेडिकल स्ट्रीम के छात्र अभ्युदय बंसल ने 720 में से 586 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1425 हासिल की, जो करियर एकेडमी के लिए गौरव की बात है

Jun 14, 2025 - 19:32
 0  42
नीट में छाये करियर एकेडमी के छात्र , एकेडमी के 15 छत्रों ने पास की एनटीए परीक्षा 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  14-06-2025
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा शनिवार को घोषित नीट 2025 के परिणामों में  करियर एकेडमी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है।  करियर एकेडमी  के 15 छात्रों ने नीट की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। करियर एकेडमी मेडिकल स्ट्रीम के छात्र अभ्युदय बंसल ने 720 में से 586 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1425 हासिल की, जो करियर एकेडमी के लिए गौरव की बात है। 
इसके अतिरिक्त काजल ने 526 अंक लेकर AIR 10550 , वंशिका ने 511 अंक (AIR 15191) , वैशाली ने 508 अंक (AIR 21155), प्रांजल ने 478 अंक (कैटेगरी रैंक 2498), अभिनव ने 470 (CR 3084) और जिज्ञासा ने 454 अंक (CR 4463) प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। संभावना जताई जा रही है कि ये सभी छात्र नीट की काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। 
इन छात्रों ने बिना कोई ड्रॉप लिए, बोर्ड परीक्षाओं में भी बेहतरीन अंक प्राप्त करते हुए यह सफलता हासिल की है। जहां अन्य छात्र दिल्ली, कोटा, चंडीगढ़ जैसे शहरों में 1-2 साल ड्रॉप लेकर महंगी कोचिंग करते हैं, वहीं करियर एकेडमी के छात्रों ने कम फीस में गुणवत्तापूर्ण कोचिंग से बेहतर परिणाम दिए हैं। संस्थान द्वारा छात्रों पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान दिया जाता है, जो इनकी सफलता का मुख्य कारण माना जा रहा है। 
करियर एकेडमी ने आगामी सत्र के लिए ‘ड्रॉपर बैच’ की शुरुआत कर दी है और नियमित कक्षा शिक्षण प्रारंभ कर दिया गया है। इस अवसर पर करियर एकेडमी के चेयरमैन एसएस. राठी, समन्वयक मधुलिका राठी और मनोज राठी, तथा प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा लेते हुए लक्ष्य की ओर मेहनत से आगे बढ़ने का संदेश दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow