विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने नीट में फिर लहराया परचम , शिमला और सुंदरनगर ब्रांच का उत्कृष्ट प्रदर्शन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा शनिवार को घोषित नीट 2025 के परिणामों में विद्यापीठ संस्थान के शिमला और सुंदरनगर शाखा के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। विद्यापीठ के 50 से अधिक छात्रों ने नीट की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट शाम तक भारी ट्रैफिक के कारण बार-बार बाधित होती रही , जिस कारण अभी तक समस्त परिणामों का संकलन नहीं हो सका है
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 14-06-2025
What's Your Reaction?

