अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में प्रदेश भर में प्रतिमा स्वच्छता अभियान एवं दीपोत्सव का आयोजन : विपिन सिंह परमार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में आज प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा प्रतिमा स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान अटल जी के विचारों , मूल्यों और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण को स्मरण करने का प्रतीक है। विपिन परमार ने बताया कि यह अभियान विशेष रूप से मनाली , नाचन एवं शिमला सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया , जहां भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अटल जी की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 24-12-2025
What's Your Reaction?

