पागल कुत्तों ने करीब एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चों अन्य लोगों को बनाया शिकार 

चम्बा जिला मुख्यालय में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक के बाद एक पागल कुत्ते के काटने के मरीज अस्पताल पहुंचने लगे। जानकारी के मुताबिक इन पागल कुत्तों का संख्या दो से लेकर चार के बीच बताई जा रही

Oct 17, 2024 - 19:29
 0  69
पागल कुत्तों ने करीब एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चों अन्य लोगों को बनाया शिकार 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा    17-10-2024

चम्बा जिला मुख्यालय में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक के बाद एक पागल कुत्ते के काटने के मरीज अस्पताल पहुंचने लगे। जानकारी के मुताबिक इन पागल कुत्तों का संख्या दो से लेकर चार के बीच बताई जा रही है। इन पागल कुत्तों ने करीब एक दर्जन से ऊपर स्कूली बच्चों के साथ बड़े लोगों को अपना शिकार बना डाला। 

दिमागी तौर से अपना पूरा संतुलन खो बैठे इन कुत्तों के काटने की स्पीड इतनी तेज थी कि कोई भी व्यक्ति अगर उनके समीप से गुजरता यह कुत्ते सीधे उस पर झपट पड़ते और जगह जगह से काट डालते। 

पागल कुत्तों के काटने के करीब एक दर्जन मामले इस मैडिकल कॉलेज चंबा में पहुंचे जिनको की स्वास्थ्य विभाग ने जल्द से प्राथमिक उपचार के बाद घर को भेज दिया गया और कुछ लोग उपचाराधीन भी है। जानकारी के अनुसार दो पागल कुत्तों को मार दिया गया है।

कुत्तों के काटने से घायल हुए कुछ लोगों  ने बताया कि जब वह बाजार से सामान खरीद रहे थे तो उन्हें एक पागल कुत्ते ने काट लिया साथ ही कुछ  छोटे छोटे स्कूल के बच्चों को भी काटा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग कि जल्द से इन पागल कुत्तों को पकड़ा जाए। 

वहीं चम्बा मैडिकल कॉलेज के कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर देवेन्द्र से जब बात की गई तो उन्होंने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि हस्पताल में कुत्तों के काटे जाने के करीब 10 से 11 डॉग बाइट के केस आए है जिनमें कुछ बड़े तो कुछ बच्चे भी थे। उन्होंने बताया कि डॉग बाइट के कुछ इंजेक्शन होते है वह सभी इन काटे गए मरीजों को लगा दिए गए है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow