पुरूवाला में एक सप्ताह तक चलने वाले आवासीय NSS शिविर का विधिवत उदघाटन 

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पुरूवाला (माजरा)में एक सप्ताह चलने वाले आवासीय NSS शिविर का विधिवत उदघाटन किया गया। इस शिविर का उदघाटन रोटरी प्रधान महेश खुराना ने किया

Oct 23, 2024 - 17:12
 0  44
पुरूवाला में एक सप्ताह तक चलने वाले आवासीय NSS शिविर का विधिवत उदघाटन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - माजरा    23-10-2024

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पुरूवाला (माजरा)में एक सप्ताह चलने वाले आवासीय NSS शिविर का विधिवत उदघाटन किया गया। इस शिविर का उदघाटन रोटरी प्रधान महेश खुराना ने किया । उदघाटन समारोह की शुरुआत एनएसएस वॉलंटियर्स द्वारा समूह गायन व एनएसएस पर एक विस्तृत लेख सुना कर की गई। 

उसके उपरांत स्कूल प्रिंसिपल विजय कुमार राघव व एनएसएस ऑफिसर विशाल कुमार ने रोटरी पावंटा से आये सदस्यों का स्वागत किया। प्रिंसिपल विजय ने शिविर के बारे विस्तृत जानकारी दी व लेक्चरर विशाल  ने एनएसएस बारे सभी को जानकारी दी। इसके उपरांत प्रधान महेश खुराना ने इस आयोजन पर स्कूल स्टाफ को बधाई दी व एनएसए वालंटियरस को समाज सेवा बारे प्रेरित किया।

उन्होंने स्कूल में रोटरी पावंटा के द्वारा जल्द ही आँखों व दातों की जाँच के लिए शिविर लगाने बारे आश्वस्त किया। भविष्य में भी स्कूल प्रशासन को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में रोटरी से पूर्व प्रधान शांति स्वरूप गुप्ता, पूर्व प्रधान बलजिंदर चावला, उद्योगपति संजय अग्रवाल व महावीर प्रिंटर से विपुल जैन मौजूद रहे व स्कूल प्राशासन व एनएसएस पी ओ विशाल व सोनिया ने इन्हें सम्मानित कर आने का धन्यवाद किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow