पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 60 किलो का केक काटकर मनाया 60वां जन्मदिन 

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का आज जन्म दिन है. जयराम ठाकुर 60 साल के हो गए हैं. इस मौके पर जयराम ठाकुर ने शिमला में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच 60 किलो का केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया

Jan 6, 2025 - 13:27
Jan 6, 2025 - 13:57
 0  37
पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 60 किलो का केक काटकर मनाया 60वां जन्मदिन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -शिमला      06-01-2025

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का आज जन्म दिन है. जयराम ठाकुर 60 साल के हो गए हैं. इस मौके पर जयराम ठाकुर ने शिमला में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच 60 किलो का केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया. इस दौरान जयराम ठाकुर के आधिकारिक आवास पर सुबह से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। 

कार्यकर्ताओं ने जमकर पहाड़ी नाटी डालकर पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन का जश्न मनाया और बधाई दी. यह दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि अब वह सीनियर सिटीजन हो गए हैं. साथ ही उन्होंने बधाई संदेश के लिए प्रदेश भर की जनता का धन्यवाद किया। 

जन्मदिवस के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अब वह सीनियर सिटीजन हो गए हैं. जीवन के इस पड़ाव पर पहुंचने के लिए वह ईश्वर, देवी-देवताओं और माता-पिता का धन्यवाद करते हैं. उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने संघर्ष भरा जीवन जिया और उन्होंने भी अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा समाज सेवा के लिए लगाया है। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि वह देवी देवताओं से कामना करते हैं कि जब तक जीवन है तब तक समाज सेवा में वह ऐसे ही रत रहें. जयराम ठाकुर ने प्रदेश भर से मिल रहे बधाई संदेशों के लिए प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि रात के 12:00 बजे से प्रदेश भर से लोग फोन और मैसेज के माध्यम से उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं. इसके लिए वह प्रदेश भर की जनता के आभारी हैं. उन्होंने कहा कि वह कामना करते हैं जनता का आशीर्वाद ऐसे ही उन पर बना रहे ताकि वह देश और देश की सेवा में इसी प्रकार लगे रहें। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow