प्रदेश के 11 स्थानों पर न्यूनतम पारा 5 डिग्री से कम, जमने लगे झीलें-झरने
हिमाचल प्रदेश में सर्दी का सितम लगातार बढ़ने लगा है। राज्य में 11 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इनमें से ताबो, कुकुमसेरी व केलांग का माइनस में, जबकि कल्पा का शून्य में दर्ज किया
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 14-11-2025
हिमाचल प्रदेश में सर्दी का सितम लगातार बढ़ने लगा है। राज्य में 11 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इनमें से ताबो, कुकुमसेरी व केलांग का माइनस में, जबकि कल्पा का शून्य में दर्ज किया गया है। राजधानी शिमला सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आज धूप खिली हुई है,
लेकिन सुबह और शाम के समय मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शीतलहर का असर तेज हो गया है। कई स्थानों पर नाले, झीलें-झरने जमने लगे हैं। जबकि मैदानों और घाटी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाने लगा है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 20 नवंबर तक मौसम शुष्क और साफ रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, रात और सुबह के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में पाला जमने के आसार हैं, जिससे फसलों और सब्जियों पर असर पड़ सकता है।
शिमला, मनाली और किन्नौर के पर्यटन स्थलों में ठंडे मौसम के बावजूद पर्यटकों की आवाजाही बढ़ रही है। कई पर्यटक बर्फ देखने की उम्मीद में लाहौल-स्पीति की ओर भी रुख कर रहे हैं। होटल कारोबारियों के अनुसार नवंबर के मध्य में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है।
What's Your Reaction?

