प्रदेश के स्कूलों में 20 अप्रैल से लगेंगे अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट शिविर, 5 व 15 वर्ष के बच्चों के लिए जरूरी

प्रदेश के विद्यालयों में 20 अप्रैल, 2026 से अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट (एमबीयू) शिविर आयोजित किए जाएंगे। डिजिटल टेक्नोलॉजिज एंड गवर्नेंस विभाग के प्रवक्ता

Apr 18, 2026 - 13:00
Apr 18, 2026 - 13:11
 0  52
प्रदेश के स्कूलों में 20 अप्रैल से लगेंगे अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट शिविर, 5 व 15 वर्ष के बच्चों के लिए जरूरी

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    18-04-2026

प्रदेश के विद्यालयों में 20 अप्रैल, 2026 से अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट (एमबीयू) शिविर आयोजित किए जाएंगे। डिजिटल टेक्नोलॉजिज एंड गवर्नेंस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर डिजिटल टेक्नोलॉजिज एंड गवर्नेंस विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग तथा समग्र शिक्षा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य उन बच्चों के आधार कार्ड का बायोमीट्रिक अपडेट करवाना है, जिन्होंने 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के दिशा-निर्देशों के अनुसार इन आयु वर्ग के बच्चों के लिए बायोमीट्रिक विवरण, जिसमें फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन और फोटोग्राफ शामिल हैं, को अपडेट करना अनिवार्य है। 

ऐसा न करने पर आधार की वैधता प्रभावित हो सकती है और भविष्य में आधार से संबंधित सेवाओं का लाभ उठाने में दिक्कतें आ सकती हैं। प्रवक्ता ने बताया कि ये शिविर जिला-वार चरणबद्ध तरीके से आयोजित किए जाएंगे और इसमें सरकारी तथा निजी दोनों प्रकार के विद्यालयों को शामिल किया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए विद्यालय प्रशासन और शिविर में मौजूद टीमों का पूरा सहयोग करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow