प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं पार्टी पदाधिकारी : सुनील शर्मा बिट्टू

किसान कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रविवार को कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ हमीरपुर में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार

Oct 7, 2024 - 02:55
 0  45
प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं पार्टी पदाधिकारी : सुनील शर्मा बिट्टू
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर   06-10-2024

किसान कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रविवार को कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ हमीरपुर में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू से भेंट की तथा नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त किया।

राजेश ठाकुर को शुभकामनाएं देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने  कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने किसानों-बागवानों, पशुपालकों, मत्स्य पालकों तथा कृषि से संबंधित अन्य सभी क्षेत्रों के साथ-साथ समाज के हर वर्ग और प्रदेश के हर क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं आरंभ की हैं। 

इन योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। राजेश ठाकुर ने कहा कि वह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उनके राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू तथा कांग्रेस पार्टी की अपेक्षाओं एवं उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। 

इस अवसर पर एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस के प्रवक्ता नरेश ठाकुर, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष मदन लाल कौंडल, नगर परिषद हमीरपुर के मनोनीत पार्षद निशांत शर्मा, सुनील ठाकुर और राकेश वर्मा, कांग्रेस पदाधिकारी राजेश आनंद, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अभिरक्षित शर्मा और पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow