टीजीटी नॉन मेडिकल का फाइनल परिणाम घोषित , 333 उम्मीदवारों का चयन

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ( एचपीआरसीए ) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (नॉन मेडिकल) के पदों को भरने के लिए पोस्ट कोड-25002 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। 

Apr 20, 2026 - 19:55
 0  3
टीजीटी नॉन मेडिकल का फाइनल परिणाम घोषित , 333 उम्मीदवारों का चयन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर 20-04-2026
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ( एचपीआरसीए ) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (नॉन मेडिकल) के पदों को भरने के लिए पोस्ट कोड-25002 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। 
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 15,983 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 14,380 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 999 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। 16 मार्च से एक अप्रैल तक दस्तावेजों की जांच के बाद 333 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। 
पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण ओबीसी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) के 6 और एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) के 4 पद खाली रह गए हैं। सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in  पर उपलब्ध करवा दिया गया है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow