आरकेजीएमसी परिसर को रैगिंग मुक्त बनाए रखने के लिए विद्यार्थियों के प्रतिनिधियों से भी लिया फीडबैक

डॉ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (आरकेजीएमसी) हमीरपुर की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक मंगलवार को प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय के अधिकारियों के अलावा प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों, अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा विद्यार्थियों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया

Jun 17, 2025 - 20:58
Jun 17, 2025 - 21:06
 0  28
आरकेजीएमसी परिसर को रैगिंग मुक्त बनाए रखने के लिए विद्यार्थियों के प्रतिनिधियों से भी लिया फीडबैक
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  17-06-2025
डॉ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (आरकेजीएमसी) हमीरपुर की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक मंगलवार को प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय के अधिकारियों के अलावा प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों, अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा विद्यार्थियों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर पिछली बैठक के दौरान लिए गए निर्णयों की अनुपालना और महाविद्यालय के परिसर, इसके आसपास के क्षेत्र, हॉस्टलों एवं पीजी में किसी भी तरह की रैगिंग के मामलों को रोकने के लिए किए गए विभिन्न प्रबंधों पर व्यापक चर्चा की गई। 
प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि संस्थान में रैगिंग का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद महाविद्यालय, हॉस्टल एवं पीजी के परिसरों को रैगिंग मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इन परिसरों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशा-निर्देशों के अनुसार जागरुकता पोस्टर लगाए गए हैं तथा इनमें सभी प्रमुख अधिकारियों एवं हेल्पलाइन के नंबर प्रदर्शित किए गए हैं, ताकि इन नंबरों पर रैगिंग की शिकायत की जा सके। प्रधानाचार्य ने शिकायत के लिए ईमेल आईडी भी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में नए बैच के दाखिले संभवत सितंबर में शुरू होंगे। उस समय के लिए विशेष प्रबंध करने की आवश्यकता रहेगी। 
संबंधित अधिकारी इसके लिए अभी से ही प्लानिंग कर लें। बैठक में विद्यार्थियों के प्रतिनिधियों से भी फीडबैक एवं सुझाव लिए गए। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे किसी भी तरह की समस्या आने पर तुरंत महाविद्यालय प्रशासन से संपर्क करें, ताकि उस समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर महाविद्यालय के अतिरिक्त निदेशक अनुपम ठाकुर , आरकेजीएमसी अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. देसराज शर्मा , डीएसपी नितिन चौहान और महाविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं चिकित्सक भी उपस्थित थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow