कारोबार में निवेश कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी मामले में करीब एक दशक बाद महिला के खिलाफ चलेगा ट्रायल 

माइनिंग (खनन) कारोबार में निवेश कराने के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी के मामले में करीब एक दशक बाद उत्तराखंड की महिला के खिलाफ ट्रायल चलेगा

Feb 9, 2026 - 16:25
Feb 9, 2026 - 16:31
 0  21
कारोबार में निवेश कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी मामले में करीब एक दशक बाद महिला के खिलाफ चलेगा ट्रायल 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    09-02-2026

माइनिंग (खनन) कारोबार में निवेश कराने के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी के मामले में करीब एक दशक बाद उत्तराखंड की महिला के खिलाफ ट्रायल चलेगा। 

न्यायिक मजिस्ट्रेट विकास कपूर ने देहरादून निवासी मुख्य आरोपी वंदना अग्रवाल के खिलाफ अगली सुनवाई तक आरोप तय (चार्ज फ्रेम) करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आदेश दिया है। इस महिला पर जिला सिरमौर के पिता और बेटे से खनन व्यवसाय शुरू करने के नाम पर 46 लाख की रकम ऐंठने के आरोप हैं।

मामला वर्ष 2016 को आपराधिक विश्वासघात, साजिश और धोखाधड़ी से जुड़ी धाराओं के तहत दर्ज है। नाहन निवासी शिकायतकर्ता के अनुसार उनका बेटा देहरादून में दुकान चलाता था। दुकान के पास रहने वाले वंदना और उसके पति से उसके बेटे के घनिष्ठ संबंध बन गए। 

इसी दौरान दंपती ने खनन व्यवसाय शुरू करने का प्रस्ताव दिया और निवेश करने पर अच्छा मुनाफा होने का भरोसा दिलाया। शिकायत है कि भरोसे में लेकर अलग-अलग किस्तों में करीब 46 लाख रुपये आरोपी महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर कराए गए। न तो कोई खनन व्यवसाय शुरू किया गया और न ही रकम लौटाई गई। विरोध करने पर धमकाने तक के आरोप लगाए गए। 

पुलिस जांच के दौरान बैंक दस्तावेज खंगाले गए। इसमें पुष्टि हुई कि शिकायतकर्ता की ओर से भेजी गई रकम आरोपी के खाते में जमा हुई। आगे की पड़ताल में सामने आया कि धनराशि व्यवसाय में लगाने के बजाय निजी खर्चों में इस्तेमाल की गई। 

जांच में कार खरीदने समेत अन्य व्यक्तिगत खर्चों के तथ्य भी उजागर हुए। अब अदालत ने आरोपी के खिलाफ आरोप तय करने (चार्ज फ्रेम) के लिए मामले को 16 जून की तिथि को सूचीबद्ध किया है। इसके बाद मामले का ट्रायल शुरू होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow