पांवटा साहिब में आयोजित हुआ जिला स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यक्रम
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में आज जिला स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला भर से भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने पहुंचे हैं। भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश की सुक्खू सरकार पर निशाना साधा हैं।
यंगवार्ता न्यूज पांवटा साहिब 4 जुलाई, 2026 :
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में आज जिला स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला भर से भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने पहुंचे हैं। भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश की सुक्खू सरकार पर निशाना साधा हैं।
भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के करीब 4 वर्ष पूरे होने को है इन चार वर्षो में हिमाचल प्रदेश 20 वर्ष पीछे चला गया है । उन्होंने कहा कि लगातार प्रदेश की कांग्रेस सरकार विकास कार्यों को विराम लगा रही है। सरकारी संस्थान बंद किए जा रहे हैं और जनता को हताशा और निराशा हाथ लग रही है। उन्होंने कहा कि बीते 4 वर्षों में कांग्रेस सरकार ने 2000 से अधिक सरकारी संस्थानों को बंद कर किया हैं। लोगों को मिल रही सुविधाओं से महरूम किया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में माफिया राज सक्रिय है। खनन माफिया, कबाड़ माफिया लगातार दिन दहाड़े कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे है और सुक्खू सरकार प्रदेश को चलाने में नाकाम साबित हुई है।
बाइट :- डॉ राजीव बिंदल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार हिमाचल प्रदेश को करोड़ों रुपए की सौगात दे रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत आज प्रदेश में सैकड़ो सड़के निर्माणाधीन है। हजारों करोड़ रूपया केंद्र सरकार ने उपलब्ध करवाया है लेकिन प्रदेश कांग्रेस सरकार केंद्र द्वारा दिए जा रहे पैसे का भी सही प्रयोग नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि नाहन का डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज सालों से अधर में लटका है। केंद्र सरकार द्वारा दिए गए करोड़ रुपए प्रदेश की कांग्रेस सरकार बर्बाद कर चुकी है। लोग स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दर-दर भटक रहे हैं लेकिन सुक्खू सरकार जनता की ओर ध्यान ही नहीं दे रही है।
What's Your Reaction?


