आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी हार को देख बौखलाने लगे हैं हर्षवर्धन चौहान - बलदेव तोमर
शिलाई के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि आज शिलाई से विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री हर्षवर्धन चौहान हाल ही में पंचायती राज चुनाव में हुई अपनी बुरी तरह से हार को देख बौखला गए हैं और लोगों को डराने धमकाने का काम कर रहे हैं । मंत्री हर्षवर्धन चौहान के खिलाफ बोलने वाले लोगों पर FIR करवाई जा रही है और उन्हें अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया जा रहा है।
यंगवार्ता न्यूज पांवटा साहिब 7 जुलाई, 2026 :
शिलाई के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि आज शिलाई से विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री हर्षवर्धन चौहान हाल ही में पंचायती राज चुनाव में हुई अपनी बुरी तरह से हार को देख बौखला गए हैं और लोगों को डराने धमकाने का काम कर रहे हैं । मंत्री हर्षवर्धन चौहान के खिलाफ बोलने वाले लोगों पर FIR करवाई जा रही है और उन्हें अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया जा रहा है।
पांवटा साहिब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य ठप है । पूर्व भाजपा सरकार में खुले सरकारी संस्थानों को बंद कर दिया गया है । लोगों को मिल रही सुविधाओं से मेहरूम किया गया है और लोग जो अपनी समस्याएं और अपनी बात रखना चाहते है उनकी आवाज दबाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा की शिलाई बीडीसी में भाजपा ने जीत दर्ज की ।
शिलाई जिला परिषद वार्डों में भाजपा उम्मीदवार जीत कर आये। जिसके बाद मंत्री हर्षवर्धन चौहान आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी हार को देख बौखला गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री हर्षवर्धन चौहान के खिलाफ बोलने वाले लोगों पर FIR दर्ज करवाई जा रही है विकास कार्यों को लेकर मंत्री ध्यान नहीं दे रहे हैं केवल मात्र अपनी राजनीति चमकाने की लिए लोगों को परेशान किया जा रहा है।
What's Your Reaction?