मानसून की दस्तक के साथ प्रशासन ने कसी कमर, यमुना नदी किनारे 10 गोताखोर की टीम तैनात

मानसून की दस्तक के साथ ही जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में भी प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। प्रशासन ने आपदा से निपटने के लिए जहां सभी संबंधित विभागों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं तो वहीं शहर की बरसाती निकासी नालियां खोलने समेत नदी नालों से दूर रहने और लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूक करने का कार्य शुरू किया है

Jul 7, 2026 - 17:23
Jul 7, 2026 - 17:39
 0  3
मानसून की दस्तक के साथ प्रशासन ने कसी कमर, यमुना नदी किनारे 10 गोताखोर की टीम तैनात

यंगवार्ता न्यूज पांवटा साहिब 7 जुलाई, 2026 : 

मानसून की दस्तक के साथ ही जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में भी प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। प्रशासन ने आपदा से निपटने के लिए जहां सभी संबंधित विभागों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं तो वहीं शहर की बरसाती निकासी नालियां खोलने समेत नदी नालों से दूर रहने और लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूक करने का कार्य शुरू किया है। ताकि मानसून में किसी भी तरह की आने वाली आपदा के दौरान नुकसान को काम किया जा सके।

मीडिया से बात करते हुए एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने बताया कि पांवटा साहिब में मानसून की दस्तक के साथ ही प्रशासन पूरी तरह से तैयार है । नदी नालों से दूर रहने के प्रति लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।  यमुना नदी में कई बार लोगों के डूबने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिसको लेकर 10 गोताखोरों की टीम यमुना नदी किनारे 24 घंटे तैनात की है।   उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य योजना बनाऐं इसको लेकर पहले ही बैठक कर निर्देश दिए जा चुके हैं।  ताकि जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके।  उन्होंने कहा कि संचार व्यवस्था पूरी तरह सुचारू हो ताकि किसी भी आपदा ग्रस्त स्थान व व्यक्ति तक राहत सामग्री  समय पर  उपलब्ध करवाई जा सके । राष्ट्रीय उच्च मार्ग, लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद  के अधिकारियों को निर्देष दिए कि वह मानसून से  पूर्ण सडको  गलियों  की सफाई करवाना  सुनिश्चित करें ताकि जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow