बस की चपेट में आई महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
गांव किल्लौड़ में बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुई एक महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यंगवार्ता न्यूज पांवटा साहिब 12 जून, 2026 :
गांव किल्लौड़ में बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुई एक महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस थाना पुरुवाला में श्री अनिल कुमार पुत्र श्री कुन्दर सिंह, निवासी गांव किल्लौड़, डाकघर बढ़ाना, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने बस संख्या HP17B-6003 के चालक सुरेश के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायत के अनुसार, 03 जून 2026 को गांव किल्लौड़ में उक्त बस की चपेट में आने से अनिता देवी (40 वर्ष), पत्नी श्री गुलाब सिंह, गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। हादसे के बाद उनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चलता रहा, लेकिन 11 जून 2026 को पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
महिला की मृत्यु के बाद पुलिस ने बस चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(ए) एवं 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगामी जांच जारी है।
What's Your Reaction?




