स्कूलों में एनरोलमेंट बढ़ाने को लेकर किए जा निरंतर प्रयास : बीआर शर्मा

सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक माहौल बेहतर बनाने, स्कूल प्रबंधन को मजबूत करने और विद्यार्थियों के नामांकन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डाइट नाहन में आयोजित 5 दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आज समापन हो गया। समापन समारोह में शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक शिक्षा विभाग बाबूराम शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। 

Nov 21, 2026 - 17:10
 0  2
स्कूलों में एनरोलमेंट बढ़ाने को लेकर किए जा निरंतर प्रयास : बीआर शर्मा

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 21 नवंबर : 

सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक माहौल बेहतर बनाने, स्कूल प्रबंधन को मजबूत करने और विद्यार्थियों के नामांकन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डाइट नाहन में आयोजित 5 दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आज समापन हो गया। समापन समारोह में शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक शिक्षा विभाग बाबूराम शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। 

मीडिया से बात करते हुए अतिरिक्त निदेशक शिक्षा विभाग बाबूराम शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में जिला सिरमौर के सभी 16 शिक्षा खंडों के 70 प्रिंसिपल और मुख्य अध्यापकों ने हिस्सा लिया। जिसमें 48 प्रधानाचार्य और 22 मुख्य अध्यापक शामिल है। पांच दिनों तक चले प्रशिक्षण में अलग-अलग स्रोत व्यक्तियों ने स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने, स्कूल प्रबंधन को प्रभावी बनाने और विद्यार्थियों के नामांकन को बढ़ाने के लिए विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। ताकि स्कूलों में शैक्षणिक वातावरण को बेहतर किया जा सके।

अतिरिक्त शिक्षा निदेशक ने कहा  कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सीबीएसई स्कूलों और प्री-प्राइमरी कक्षाओं की शुरुआत से सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने में मदद मिल रही है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में करीब 80 हजार बच्चे प्री-प्राइमरी कक्षाओं में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसके अलावा स्कूलों में एनरोलमेंट बढ़ाने के लिए सरकारी स्कूलों में भी निजी स्कूलों की तर्ज पर बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में काम किया जा रहा है, ताकि अभिभावकों का भरोसा सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर बढ़े और अधिक से अधिक बच्चे सरकारी स्कूलों में दाखिला लें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />